सी एस सी सकीट पर चल रहा है खुल कर गोरख धन्धा

सी एस सी सकीट पर चल रहा है खुल कर गोरख धन्धा
सरकार की भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रदेश के अभियान को स्वास्थ्य विभाग लगा रहा है खुल कर पलीता
एटा समाचार
इधर योगी सरकार का अभियान चल रहा है कि उत्तर प्रदेश भ्र्ष्टाचार मुक्त होना चाहिये मगर वही पर सरकार के ही मुनाइनदे ही सरकार की नीतियों को चूना लगाने से विल्कुल ही नही हिच किचा रहे है ।
सूत्रों से मिली जानकारी से 29 अगस्त को2021 को सीमा पत्नी प्रभात निवासी चपरई प्रभात अपनी पत्नी सीमा को प्रसव के लिये सी एस सी सकीट पर लेकर गया जहाँ वहाँ पर मौजूद स्टाफ नर्स व ए एन एम ने खुल कर प्रभात से सेवा शुल्क की वात कही और कहा कि तभी यहाँ पर प्रसव हो पायेगा इस पर प्रसूता के पति प्रभात ने कहा कि मेडम में गरीब हूँ कहा से रुपये लाऊ तो वहाँ पा मौजूद स्टाफ ने साफ शब्दों में कह दिया कि तो आप अपनी प्रसूता को कही ले जाओ लेकिन यहाँ विना सेवा शुल्क के के आप का कार्य नही होगा जिसपर प्रसूता का पति आपनी पत्नी को एटा जिला महिला अस्पताल लेकर पहुचा वहां पर भर्ती कराया ।
सूत्र यहां तक बताते है कि अगर किसी को ब्लड टेस्ट करना हो तो वहाँ पर वो भी नही करते है टेस्ट भी बाहर प्राइवेट के लिये लिख देते है ।जिससे उनका कमीशन बाहर की लेव से वन जाता है यह है सकीट की सी एस सी का हाल
योगी सरकार की नीतियों का खुल कर सरकार के मुनाइन्दे ही सरकार की नीतियों का खुल कर धज्जिया उड़ा रहे है ऐसे ही भ्र्ष्टाचार मुक्त होगा उत्तर प्रदेश ।
शेष खवर आगे के लिये ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks