दरोगा ने बाइक के कागज नहीं दिखाने पर बैल्ट से पीटा

दरोगा ने बाइक के कागज नहीं दिखाने पर बैल्ट से पीटा

एटा। बाइक के कागज न दिखाने पर दरोगा ने युवक को बेल्ट से पीट दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दरोगा सरेराह युवक की पिटाई करता नजर आ रहा है। यही नहीं गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
वीडियो शहर के नन्नूमल चौराहा के पास का है। इसमें पुलिस की टीम वाहन चेकिंग में जुटी है। इस दौरान रोके गए एक बाइक सवार से पहले पूछताछ की गई। अचानक ही दरोगा को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी बेल्ट निकाल ली। गुजर रहे ट्रैफिक के बीच ही उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। दरोगा गालियां देकर कहता सुनाई दे रहा है कि यही मार दूंगा जान से। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। सरेराह दरोगा का बेल्ट से पीटने का वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
सोशल मीडिया के जरिए वीडियो संज्ञान में आया है, उसकी जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो एटा जिले का नहीं लग रहा है।

  • राज कुमार सिंह, सीओ सिटी
    वीडियो शहर के नन्नूमल चौराहा का मामला है। वीडियो में दरोगा की वर्दी में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार को बैल्ट से पीट रहा है। उसकी नेम प्लेट पर विवेक यादव नाम लिखा है। इस नाम का कोई भी सब इंस्पेक्टर पूरे जिले में नहीं है। यह कोई बहरूपिया व्यक्ति, फर्जी दरोगा प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
  • ओपी सिंह, एएसपी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks