प्रशिक्षण से पराक्रम से तैयार होगी कांग्रेस की विजय सेना: विदित चौधरी

गाजियाबाद जिला व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर दिनांक पांच सितंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से ही कांग्रेस की विजय सेना तैयार होगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने दिनांक १२ सितंबर तक प्रत्येक ग्राम में ग्राम कांग्रेस के गठन का निर्देश जिला पदाधिकारियों को दिया और प्रशिक्षण के लिए योग्य चयनित अभ्यर्थियों को समय प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे का निर्देश दिया।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से ही कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों का ज्ञान कार्यकर्ताओं को होगा।
विधिः विभाग के जिला चेयरमैन रजनीकांत राजू ने कहा कि देश को बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा।जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से ही संभव है।
महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले काफी दिनों से कांग्रेस जनता से दूर हो गई थी जिसे अब हम लोग वार्डों में घर घर जाकर दूरी को कम कर रहे हैं और घर घर कांग्रेस के नारे को पूरा कर रहे हैं।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश महासचिव व जिला प्रवक्ता सलीम सैफी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों से वास्तविक कांग्रेस की विचारधारा को बल मिलेगा और जनता के नजदीक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ता मजबूत बनेगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अग्रिहोत्री अपने संबोधन में कहा कि आगामी प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को सिखने का अवसर मिलेगा।
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वसिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, उपाध्यक्ष सुनीता उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष हाजी रियासद अली,महिला जिला अध्यक्ष पुजा मेहता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यामीन मलिक, महानगर अध्यक्ष अहसान अली,यूवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित यादव, ओबीसी महानगर अध्यक्ष विजयपाल चौधरी,एससीएसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, पार्षद विजय गोयल, जिला महासचिव रामप्रकाश कश्यप, जिला महासचिव आरिफ पवार, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी विनित त्यागी, अकबर चौधरी, प्रेम चन्द्र सैनी, शब्बीर,रतिपाल शर्मा,नईम त्यागी, पूजा चढ़ा, लक्ष्मीकांत झा,एस एन राय, घनश्याम पांडे, अनिता शर्मा,दिपति शर्मा, शकील कश्यार, अमित चौधरी,रिपंयुजय,आदि उपस्थित रहे।