
एटा ~ थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, पति द्वारा अपने बहनोई व अन्य के साथ मिलकर पत्नी की हत्या के प्रयास की घटना का सफल अनावरण, घटना में प्रयुक्त चाकू और फिरौती के ₹10000 सहित तीन गिरफ्तार। *घटना* :- दिनांक 24/25.08.2021 की रात्रि करीब 01.00 बजे मीरा नाम की एक महिला को अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से गले पर धारदार हथियार से वार कर मृत समझकर थाना सकरौली क्षेत्र के एटा टूण्डला रोड पर झाड़ियों मे फेंक कर चले जाने की सूचना पर सकरौली पुलिस द्वारा मीरा उपरोक्त को घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय एटा में दाखिल कराया गया, जिसमें पीडिता को होश आने पर उसके द्वारा दिनांक 27.08.2021 को लिखित तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सकरौली पर मुअसं–106/21 धारा 307, 120बी, 34 भादवि बनाम रवि गुप्ता (पीड़िता का पति ) आदि 03 व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर थानाध्यक्ष सकरौली को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.08.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना के वक्त अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त रक्त रंजित धारदार चाकू व फिरौती के 10हजार रुपये बरामद कर षडयंत्रकारी पति, जीजा व अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रकाश में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य-
1 – पीड़िता मीरा देवी एवं अभियुक्त रवि गुप्ता दोनों द्वारा दूसरी शादी करने के बाद आपस मे मनमुटाव रहने लगा था।
2 –मनमुटाव यहां तक बढ़ गया था कि पति ने अपने जीजा शिवम के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या का षडयंत्र रचा।
3 – पत्नी की हत्या के लिए रवि गुप्ता द्वारा टटलुओं को 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
4 – षड्यंत्र के तहत अपनी निजी कार से दिनांक 24/25.08.21 को बालाजी के दर्शन कराने कि कह कर वह अपनी पत्नी को गाड़ी में ले गया।
5 – उसके जीजा व अभियुक्त मोटरसाइकिल से कार के पीछे लगे रहे और पीड़िता के पति से लगातार फोन द्वारा सम्पर्क में बने रहे।
6 – एटा टूण्डला रोड पर सुनसान जगह मिली तो सोची समझी रणनीति के तहत समय करीब रात्रि 01.00 बजे पेशाब के बहाने से गाड़ी रोककर पीड़िता के पति ने अपनी पत्नी को नीचे उतारकर गाड़ी भगा ले गया और अन्य अभियुक्त गणों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से मीरा उपरोक्त के गले पर हमला किया गया जिससे पीड़िता के गले व हाथों मे गम्भीर चोटें आयीं।
7 – पीड़िता को मरा समझकर झाड़ियों में डालकर अभियुक्तगण फरार हो गये थे। घटना की सूचना पर सकरौली पुलिस द्वारा पीड़िता को जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नामपताः
- रवि गुप्ता उर्फ अभिषेक गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी कछला थाना उझानी, बदायूँ
- शिवम माहेश्वरी उर्फ शिवा पुत्र भुवनेन्द्र महेश्वरी निवासी बिल्सी थाना बिल्सी बदायूँ ।
3– सत्तन उर्फ सत्यभान पुत्र रामऔतार निवासी टिटौली थाना उघैती जिला बदांयू अभियुक्त रवि गुप्ता का अपराधिक इतिहास
1- मुअसं- 1025/14 धारा 363, 366 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना उझानी, बदायूं प्रकाश में आए अभियुक्त गण
1– अंकुल गुप्ता पुत्र जितेन्द्र गुप्ता नि० उघैती थाना उघैती जिला बदांयू- - रोहित पुत्र हेर सिंह जाटव नि० उघैती थाना उघैती जिला बदांयू। बरामदगी :
- घटना में प्रयुक्त एक चाकू
- 10 हजार रुपये नगद (फिरौती) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- एसओ श्री सत्यवीर सिंह
- का0 1450 नकुल शर्मा
- का0 1455 सुरेन्द्र सिंह
- का० मोहित कुमार