
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओमप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 09:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता वारंटी–
1.विकास पुत्र छोटेलाल निवासी सिरसाबदन थाना मारहरा एटा(केस नं0 1200/21 धारा 279/337/338/427 भादवि0)
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण –
1.उ0नि0 श्रीरमाकान्त शर्मा
- का0 1386 अनिल कुमार