रिजवी रोड पर जर्जर मकान गिरने से मां और दो बच्चों की मौत, रेस्क्यू के दौरान सिपाही घायल

यूपी (कानपुर) : रिजवी रोड पर जर्जर मकान गिरने से मां और दो बच्चों की मौत, रेस्क्यू के दौरान सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है गुरुवार को ज़िले के बेकनगंज थाना क्षेत्र के रिजवी रोड इलाके में एक जर्जर मकान गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। रेस्क्यू टीम ने अभी तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायलों को उर्सला अस्पताल भेजा गया है। बेकनगंज इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया हादसे में एक महिला रुखसाना (35) और उसके दो बच्चों शिफा (7), नोमान (4) की मौत हो गई।

रेस्क्यू के दौरान लाटूश रोड फायर स्टेशन के दमकल कर्मी दीपेंद्र सिंह यादव भी घायल हो गए। बता दें कि दीपेंद्र ने जर्जर मकान के मलबे में दबे राजू, रुखसाना और शिफा को बाहर निकाला था। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। बता दें कि करीब 80 साल पुराने इस तीन मंजिला मकान में 11 से अधिक परिवारों में 40 लोग रहते थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks