सर्किल सकीट का किया गया अर्दली रुम, सकीट सर्किल क्षेत्र के थानों पर नवसृजित महिला बीटों की बीट बुकों का किया निरीक्षण

एटा ~ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सर्किल सकीट का किया गया अर्दली रुम, सकीट सर्किल क्षेत्र के थानों पर नवसृजित महिला बीटों की बीट बुकों का किया निरीक्षण आज दिनांक 26.08.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सकीट कार्यालय में सर्किल सकीट के समस्त थानों थाना सकीट, थाना मलावन व थाना रिजोर का अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम के दौरान महोदय द्वारा समस्त थानों पर लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा शासन की मंशानुरूप थानों पर नवसृजित महिला बीटों पर तैनात पुलिस कर्मियों की बीट बुकों का निरीक्षण किया गया एवं 3 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का समाधान/थाना दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट, व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने वालों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही लूट, छिनैती, टप्पेबाजी इत्यादि घटनाओं की रोकथाम हेतु सीमावर्ती जनपदों के बॉर्डर पर नियमित रुप से सघन चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया। वर्तमान में प्रचलित कोरोना महामारी के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर कोविड गाइडलाइन्स का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सकीट श्रीमती कमलेश त्रिवेदी व सकीट सर्किल के समस्त थाना प्रभारी एवं महिला बीटों पर तैनात पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks