वायुसेना के हैवी-लिफ्ट चिनूक की इमरजेंसी लैंडिंग हुई…

बिहार के बक्सर जिले के मानिकपुर गांव में आज वायुसेना के हैवी-लिफ्ट चिनूक की इमरजेंसी लैंडिंग हुई…

बक्सर- आज लगभग 5 बजे धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर हाई स्कूल के मैदान में तकनीकी खराबी के वजह से भारतीय वायुसेना का chinook हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग किया गया। इस हेलीकॉप्टर को अमेरिका ने भारत को सुपुर्द किया था। घटना की जानकारी की पुष्टि एसडीओ के के सिंह नेट करते हुए बताया कि तकनीकी शराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग इमरजेंसी लैंडिंग किया गया है। इसको लेकर स्थानीय थाना को सूचना दी गई वहां पुलिस बल भी मौजूद है।
बताते चलें कि ग्रामीणों ने जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग करते देख कर ग्रामीणों का भीड़ भी इकट्ठा होने लगा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं यह खबर आग की तरह फैली। फिलहाल स्थानीय पुलिस बल वहां मौजूद है।
मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर के पंखे में तकनीकी खराबी के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। जानकारी के अनुसार वायुसेना का विमान इलाहाबाद से बिहटा जा रहा था, इसी दौरान उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। फिलहाल सेना के सभी जवान एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा विद्यालय में ही ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जहां थाने की पुलिस बल भी मौजूद है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks