SC में नियुक्ति के लिए 9 जजों के नामों को केंद्र सरकार की मिली मंज़ूरी

SC में नियुक्ति के लिए 9 जजों के नामों को केंद्र सरकार की मिली मंज़ूरी

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दी है. अब इन सिफारिशों को राष्ट्रपति के पास भेजा गया है. अनुमान है कि कल तक इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है. जस्टिस बी वी नागरत्ना भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली सीजेआई बनेंगी.

जानकारी के मुताबिक, पूरी उम्मीद है कि अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सभी जजों का शपथ ग्रहण भी हो जाए. पिछले 10 सालों में जजों की कुल संख्या में सबसे कम जज अभी कार्यरत हैं. यानी 34 जजों की स्वीकृत संख्या में से अभी सिर्फ 24 जज हैं. हालांकि, 9 जजों के आने के बाद भी 1 सीट खाली रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट के लिए प्रस्तावित 9 जजों में 3 महिला जज हैं. जस्टिस बी वी नागरत्ना, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला त्रिवेदी के सुप्रीम कोर्ट आने के बाद यहां पहले से कार्यरत जस्टिस इंदिरा बनर्जी सहित 4 महिला जज होंगी. जस्टिस नागरत्ना 2027 में देश की पहली महिला सीजेआई होंगी. पीएस नरसिंहा बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks