दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रही आरोपी महिला गिरफ्तार

एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रही आरोपी महिला गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक राजा का रामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर दहेज हत्या की घटना के संबंध में पंजीकृत मुअसं -78/2021 धारा 498A, 304B भादंवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रही अभियुक्ता श्रीदेवी पत्नी साहिब सिंह उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला कहारान कस्बा राजा का रामपुर जिला एटा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-
1- श्रीदेवी पत्नी साहिब सिंह उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला कहारान कस्बा राजा का रामपुर जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उपनिरीक्षक श्री मोहित राणा
  2. आरक्षी आदेश कुमार
  3. आरक्षी सुगम शाक्य
  4. महिला आरक्षी प्रवेश कुमारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks