
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी अभियुक्त लुकमान पुत्र अशफाक हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- लुकमान पुत्र अशफाक हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा (केस नं05669 /20 धारा 358 गोवध निवारण अधिनियम व 311 पशु क्रूरता अत्याचार अधिनियम थाना नयागांव एटा।)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक मान सिंह
2-हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार 3-कांस्टेबल अरविंद कुमार