बहला फुसलाकर ले जाई गई अपहृत किशोरी सकुशल बरामद।

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा क्षेत्र से बहला फुसलाकर ले जाई गई अपहृत किशोरी सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 175/21 धारा 366, 504 भादवि में अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना* - थाना मारहरा क्षेत्र निवासी वादी द्वारा थाना मारहरा एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि गांव का श्याम कुमार पुत्र हाकिम सिंह वादी की पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना मारहरा एटा पर मुअसं- 175/21 धारा 366, 504 भादवि बनाम श्याम कुमार पंजीकृत किया गया। *बरामदगी* - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.08.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा वादी की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता को नगला ककरेट से इस्लामपुर को जाने वाले रास्ते के पास से सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही अभियोग मे वांछित चल रहे आरोपी युवक की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक अभिमन्यु शर्मा
मय हमराही कर्मचारीगण

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks