विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

एटा। सिटी कान्वेंट स्कूल अवागढ़ में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। जिसमें भारत वर्ष को फिर से अखंड बनाने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। प्रांत संयोजक बजरंग दल राकेश त्यागी ने सभी को अखंड भारत की नींव रखने की शपथ दिलाई। विभागाध्यक्ष वि०हि ०प श्री अरविंद सिंह चौहान ने कहा की पूर्ण भारत वर्ष के हिंदुओं को अखंड भारत के मिशन को लेकर संकल्पित होना होगा। अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह ने भारत माता के चित्र का माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष श्री सुरेश पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित किया जिलाध्यक्ष का ० दिलीप पचौरी बिट्टू ने सभी हिन्दुओं से एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया। संचालन जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठने किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद अवागढ़ प्रखंड के अध्यक्ष के रूप में कुलदीप सिंह की घोषणा विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने की। इस मौके पर जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी श्रीमती निशा चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल दीपक कुशवाह सह संयोजक नितिन राज तिवारी, नीतेश जोशी सुरक्षा प्रमुख नितिन वर्मा एटा नगर संयोजक अनुज दीक्षित अवागढ़ नगर अध्यक्ष वि ०हि ०प कुलदीप सिंह, प्रखंड सह संयोजक अवागढ़ अरुण प्रताप, राजेश सिंह सरानी,मनीष जादौन, मोहित गुप्ता, दीपक भारद्वाज, पुनीत उपाध्याय, रामवीर सिंह, ब्रजेश पाल, सुभाष पाल, सूरजभान सिंह, रविकांत यादव, भूपेंद्र वर्मा, नितिन शर्मा, अतुल पचौरी आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks