फिरोजाबाद ब्रेकिंग
अवैध तमंचा लहराते हुए युवक का फोटो वायरल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा लहराते फ़ोटो वायरल हो रहा। जिसमें युवक हाथ में तमंचा लेकर हवा में लहराता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने की बात करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ आये दिन अवैध असलाह हवा के लहराने के मामले सामने आ रहे हैं
सूत्रों की मानें तो थाना लाइनपार के रामनगर निवासी युवक का तमंचा लहराते फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। थाना लाइनपार प्रभारी विनोद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में नही है।