प्रधानी की रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे व गोलियां

प्रधानी की रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे व गोलियां
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव इशारा पूर्वी में प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चल गईं। दोनों पक्ष के चार लोग लाठी-डंडे लगने से घायल हुए हैं। एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना में राजपाल सिंह, कमल किशोर और दूसरे पक्ष के आदित्य व शुभम घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां राजपाल सिंह और कमल किशोर की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
घायल राजपाल का कहना है कि सुबह अपने घर पर पालतू जानवरों से संबंधित कार्य निपटा रहा था तभी दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया और गोलियां चलाईं। लाठी-डंडे सिर में लगने से गंभीर चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। शुक्रवार को फिर आमने-सामने आ गए। गोलियां चलाने की बात सामने नहीं आई है। अब तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हिम्मत नगर बझेरा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मारपीट हो गई। इसमें ममता देवी पत्नी धर्मेंद्र और 60 वर्षीय सियाराम घायल हो गए। सियाराम को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks