मोटरसाइकिल चोरी का झूठा अभियोग लिखाने के संबंध में अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

एटा –थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी का झूठा अभियोग लिखाने के संबंध में अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना – दिनांक 01.07.2021 को जयकैश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नगला चित्तर थाना अवागढ जिला एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर अपनी नयी मोटरसाईकिल अपाचे सफेद रंग RTR 160 के चोरी होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । सूचना के आधार पर मु.अ.स. 168/21 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी – थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा विवेचनात्क कार्यवाही करते हुये । जयकैश कुमार उपरोक्त को आज दिनांक 11.08.2021 को मय अपनी मोटरसाईकिल अपाचे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जयकैश कुमार ने बीमा का लाभ लेने के लिए अपनी मोटरसाईकिल चोरी होने का थाना अवागढ पर झूठा अभियोग पंजीकृत कराया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना अवागढ पर अभियुक्त जयकैश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवसी ग्राम नगला चित्तर थाना अवागढ, जिला एटा के विरूद्ध मु.अ.स. 194/21 धारा 419/420/211 भादवि* पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. जयकैश कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी नगला चित्तर थाना अवागढ जिला एटा ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री रामखिलाडी
  2. का. दीपक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks