दो जिन्दा कारतूस तथा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

*एटा ~ थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस तथा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस जिन्दा 315 बोर तथा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:-* घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.05.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अभियुक्त शंकर को एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ सैयद मजार के पास से समय 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता*
1. शंकर पुत्र किशोरी लाल अहेरिया निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना मडराक, अलीगढ़

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक संदिग्ध मोटरसाइकिल

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1- थानाध्यक्ष कृतपाल सिंह
2- उपनिरीक्षक राजेश कुमार
3- आरक्षी योगेश कुमार
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks