मुरादाबाद जिन बैंकों के मर्जर की प्रक्रिया अब जाकर पूरी हुई है उनके ग्राहकों की चेकबुक से संबंधित समस्या अब जल्द दूर हो जाएगी। संबंधित बैंकों ने ग्राहकों के नाम वाली नई चेक बुक उपलब्ध कराने को समय सीमा तय कर दी है।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक अतुल बंसल ने बताया कि ग्राहक के नाम वाली नई चेक बुक दस दिन में उपलब्ध हो जाएगी। इसकी रिक्वेस्ट किए जाने पर उन्हें दस दिन तक इंतजार करना होगा। एलडीएम ने कहा कि अब अधिकतर ग्राहक नाम वाली चेक बुक की ही डिमांड कर रहे हैं, जिसकी उपलब्धता में कुछ समय लगता है इसी वजह से मर्जर के दायरे में आई बैंक शाखाओं के ग्राहकों की तरफ से चेक बुक मिलने में देरी की शिकायत की जा रही थी।