
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, मुअसं 142/2021 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि व मुअसं 130/2021 धारा 354ख, 452, 323, 504, 506 भादंवि व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट व धारा 3(1)द एससीएसटी एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. भोले उर्फ भुल्ला पुत्र रामवीर यादव, 2. वाजिद पुत्र जमील खाँ, निवासीगण ग्राम देवतरा थाना जसऱथपुर जनपद एटा सम्बन्धित मुअसं 142/2021 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि व मुअसं 130/2021 धारा 354ख, 452, 323, 504, 506 भादंवि व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट व धारा 3(1)द एससीएसटी एक्ट को समय करीब 17.45 बजे चौ0 आराम सिंह इण्टर कॉलेज देवतरा के पास स्थित 92 न0 सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त भोले उर्फ भुल्ला के पास से एक तमंचा तथा 02 कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं जिनके संबंध में थाना जसरथपुर पर मुअसं 143/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा लगभग 10 माह पूर्व देवतरा पेट्रोल पम्प के सामने एक महिला को डरा धमकाकर कन्धे पर टंगे पर्स को छीनने की घटना करने का इकबाल किया है। जिसके सम्बंध में थाना पर पूर्व में मुअसं 24/2020 धारा 356 भादंवि पंजीकृत है, इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- भोले उर्फ भुल्ला पुत्र रामवीर यादव निवासी ग्राम देवतरा थाना जसऱथपुर जनपद एटा।
- वाजिद पुत्र जमील खाँ, निवासी ग्राम देवतरा थाना जसऱथपुर जनपद एटा।
बरामदगी –
- एक तमंचा, 02 कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- थाना प्रभारी श्री वीरेन्द्र कुमार भारती
- का0 संजय
3 का0 हरिओम - का0 महेन्द्र सिंह