खबर नहीं खुलासा है,कचड़े में भी घोटाला है

एटा।जलेसर नगर पालिका ने जलेसर-इसौली मार्ग को नरकशाला बना दिया है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जमकर फोटो खिंचवाने वाले पालिका अध्यक्ष स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ा रहे है। मोदी सरकार के स्वच्छता मिशन के नाम पर इसौली मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा है।
स्थानीय निवासी रतन गौतम ने मौके पर बताया कि स्वच्छता मिशन को गन्दगी का तमाचा मारा जा रहा है।चेयरमैन के द्वारा जलेसर से इसौली मार्ग पर जो डाबरीकृत रोड है उस पर कस्बे का बदबूदार कूड़ा डलवा रहे है।
वहां पर रहने वाले मकान मालिकों का आरोप है कि यहां प्रतिदिन नगरपालिका जलेसर के कचड़े से भरे वाहनों की ठेलम ठेल लगी रहती है।चेयरमैन/नगरपालिका के कर्मचारी जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली, टेंपो आदि लेकर कूड़ा डालने आते हैं मना करने पर गुंडई पर उतारू होते है।
नगरपालिका के कर्मचारी पालिका अध्यक्ष द्वारा झूठे फर्जी मुकदमे लगाने की धमकी देते हुए कहते हैं सत्ता पक्ष के चेयरमैन हैं तुम लोग कुछ नहीं रोक सकते शांत रहने की हिदायत देते है।
जिस रोड पर कूड़ा डाला जा रहा है वहां से 50 मीटर की दूरी पर बाजार लगता है और 20 मीटर की दूरी पर CBSE बोर्ड का विद्यालय बना हुआ है।
रतन गौतम ने बताया कि कूड़ा डालने के लिए पहले से जमीन स्थापित है तब वहां पर भी स्वराज सवेरा के पत्रकार ने ग्राउंड जीरो पर देखा देखा तो काफी भ्रष्टाचार सामने आया।
कचड़ा वाली स्थापित जमीन की बाउंड्री में कहीं से ईंट उखड़ी हुई लगी दिखी तो कही बालू की जगह पर गलियारों के रेत का ढेर पड़ा देखा, दीवारों पर प्लास्टर के रूप में बालू की जगह रेत दिख रही है।
शौचालय के नाम पर मात्र दो कमरे टैंक के नाम पर छोटा सा खुला हुआ गढ्ढा नजर आया। शौचालय में पॉट (सीट) का नामोनिशान नहीं।
बिजली का ट्रांसफार्मर की जगह कचरे का ढेर 11 केबी लाइन कचरे के ढेर से टकरा रही,रिकवरी सामान के लिए बने हॉल में रिकबरी समान की जगह टूटी-फूटी विसर्जन वाली कुछ मूर्तियां रखी हुई दिखी।रतन गौतम ने आरोप लगाया कि यहाँ भी घोटाला है।