09 तारीख को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करा समस्याओं के समाधान के आस्वासन पर माने किसान

कासगंज कलक्ट्रेट पर प्रस्तावित किसान महापंचायत से शाशन – प्रशासन के हाथ पैर फूले तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद 09 तारीख को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करा समस्याओं के समाधान के आस्वासन पर माने किसान

जिलाधिकारी एटा को ज्ञपन सौंपा एवं मिरहची कोतवाली प्रभारी ने 10 दिन में किसानों पर लिखे मुकदमा को खत्म करने का आस्वासन दिया

आज दिनांक 04.08.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी एटा को अतिव्रष्टी से बर्बाद हुए जनपद एटा, कासगंज सहितप्रदेश के किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, ईशन नदी में लगी दीवार एवं मानक के अनुरूप सफाई न होने की बजह से जलमग्न हुए एटा शहर को बचाया जाए, लहसुन – प्याज के किसानों से मण्डी मैं 100 किलो के स्थान पर 105 किलो लेकर किसानों की लूट की जा रही है इसे तत्काल रोका जाए, माचुआ राजवाह सहित सभी नहर राजबाहों मै टेल तक पानी पहुचाया जाए, मार्च माह में ओलावृष्टि से जलेसर क्षेत्र के बर्बाद किसानों का प्रस्तावित 80 लाख का मुआवजा तत्काल दिलाया जाए, सुरेन्द्र सास्त्री के पक्ष में न्यायालय के आदेश के बाद भी उपजिलाधिकारी सदर एवं स्थानीय पुलिस मौखिक रूप से व्रद्वाआश्रम का निर्माण कार्य नहीं होने दे रही है जिसे तत्काल चालू कराया जाए सहित आदि मांगो को उठाया गया जिस पर जिलाधिकारी एटा ने सकारात्मक आश्वासन दिया

उसके संगठन के पदाधिकारियों का काफिला मिरहची थाने पर पहुंचा जंहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने अखिल संघर्षी सहित 40 किसानों पर लिखे मुकदमा को दश दिन में खत्म कराने का आस्वासन दिया

उसके पश्चात किसानों का काफिला मिरहची से आगे कासगंज के लिए बडा जहां किसानों की प्रस्तावित किसान महापंचायत से शासन – प्रशासन के हाथ – पैर फूल गए और ज्ञापन लेने के लिए उपजिलाधिकारी कासगंज एवं सी0 ओ0 कासगंज बहीं आगए और सडक पर ही लगभग तीन घंटे तक चली बार्ता के बाद जिलाधिकारी कासगंज की अध्यक्षता में 09 अगस्त को किसानों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान कराने का आस्वासन दिया उपरोक्त मुद्दों के साथ नगरिया शुगर मिल पर करोड़ों के बकाए को ब्याज सहित भुगतान एवं गंगा नदी में बाड से निजात दिलाने के लिए मजबूत बांध बनबाने के लिए एवं काली नदी में विशमुक्त जल प्रबाह को प्रमुख रूप से उठाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, इं0 अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बबलेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुनील प्रधान – राजीव सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष, बलराम सिंह जिलाध्यक्ष मेनपुरी, रामखिलाड़ी सविता जिलाध्यक्ष अलीगढ़, थान सिंह लोधी, अरविन्द शाक्य, आशीष गांधी, कु0 नीरज यादव, देवराज, आशू, नीटू भाई, बबलू नागर, संदीप, पवन, रवी चौधरी, शिवशंकर फौजी, अनुराग, विनय, देवव्रत, हाकिम सिंह प्रधान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks