के प्रयत्न के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयत्न के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ‌‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्रीमती कमलेश त्रिवेदी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मु0अ0स0- 221/2020 धारा 147,148,149,307,323,336,504 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त कुवरपाल पुत्र पुत्तू लाल निवासी ग्राम धुमरिया थाना रिजोर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.कुवरपाल पुत्र पुत्तू लाल निवासी ग्राम धुमरिया थाना रिजोर जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1-उ0नि0 उदयवीर सिंह
2-उ0नि0 अभिलाख सिंह
3- का0 1462 संदीप कुमार
4- रि0का0 रोहित वर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks