एटा की जनता पर गुनाह करने वाला मौज लूट रहा है

एटा की जनता पर गुनाह करने वाला मौज लूट रहा है।

एटा में आज तक के समय में जनता को सबसे बड़ा दुख दर्द देने वाला गुनहगार अपने घर में बड़े चैन और आराम की नींद ले रहा है। जबकि एटा की जनता पहली मानसूनी बारिस के कारण अपने अपने घरों में घुसे गंदे नाले के पानी व कीचड़ को निकाल कर इन गुनाहगारों को कोस रहे है। एटा की जनता का सुख चैन छीनने वालों को ये जनता कभी माफ नहीं करेगी है। सोचते हैं कि काश ये सीवर लाईन का प्रोजेक्ट ना आता,,, तो कईयों को अपनी जान से हाथ ना धोना पडता। तो वही जनता जनार्दन को आयदिन नगरपालिका का नाम जहन में आते ही घोटालों की फुलझडियाँ लग जाती हैं,परंतु अपराधी कौन है उसको आखिर सजा कौन देगा,,जिसके कारण आज एटा शहर के सैकडों लोगों की साँसे अटकी हुई है कि ना जाने कब कहाँ किसे गली गली खुदी पडी सीवर लाईन के कारण अपनी जान से हाथ धोना ना पड जाये। सही मायनों में अपराधी को उसके अपराध की सजा कैसे मिलेगी,जिसकी वजह से गली गलियारों में भी निकलना मतलब मौत को दावत देना हो गया है।एटा नगरपालिका की कमान जनता अब नये चेहरे के हाथों में सौंपनी की चाह बना चुकी है। जो जनता का धरातल पर सही मायनों में दुःखदर्द समझ सके। अब एटावासी अपने साथ हुये अन्याय को जहन में रखते हुए निकट भविष्य में ऐसे कपटी छली नेताओं को उनकी औकात जरूर दिलायेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks