डीएम, एसएसपी, एडीएम ने बकरीद के शुभ अवसर पर जनपदवासियों को दी मुबारकबाद
एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से जनपद वासियों को बकरीद के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में सभी की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग इस त्यौहार को आपसी मेल मिलाप एवं भाईचारा के साथ सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मना कर अपनी गौरवमई परंपरा की मिसाल को कायम रखें।

उन्होंने अपील की कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाए एवं कुर्बानी के बाद जानवरों के अनुपयोगी अंश इधर उधर ना फैंके, उन्हें निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर गली मोहल्लों व नालियों की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग प्रदान करें। गत वर्षो में जिस प्रकार से विभिन्न त्योहारों पर जिस सौहार्द और एकता का उदाहरण प्रस्तुत कर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जो सहयोग प्रदान किया है उसे बनाए रखें। कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।