एक सटोरी 510 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 510 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज महोदय श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी को 510 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 19.07.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिये को 510/- रुपये व सट्टा पर्ची सहित ,सराय अहगत से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मुअसँ-115/2021 धारा 13 सट्टा अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –

  1. मौ आयाज हुसैन पुत्र मौ एजाद हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव एटा बरामदगी –
    1- 510 रुपये व सट्टा पर्ची। गिरफ्तार करने वाली टीम
    1- उ0नि0 यशवीर सिंह
    2-आरक्षी 1233 अरूण कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks