
खेत पर किसान की सर्प दंश से मौत
एटा – खेत पर गए किसान खेत पर अचेत पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर जिला अस्तपाल में भर्ती कराया। उसे मृत घोषित कर दिया। सर्प दंश से मौत होना बताया जा रहा है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव डेकी बढेरा निवासी सतीश (52) पुत्र सुजान सिंह सोमवार की सुबह अपने खेतों पर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में गए तो वह बेहोशी हालात में पड़ा था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान को सांप ने डस लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।