
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को एक अवैध तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस एवं एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.07.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को एक अवैध तमंचा, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक संदिग्ध एचएफ डीलक्स मोटरसाईकल के साथ एटा कासगंज रोड मारहरा तिराहे से समय करीब 02.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- अमन यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी दुल्लापुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
2- आशीष पुत्र राम वकील निवासी ग्राम दरिंगपुर थाना पिलुआ
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स)
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र
2- उ.नि. अनिरुद्ध सिंह
3- का. 683 मनीष भारती
4- रि0 का0 सागर बालियान