सपा भाजपा समर्थकों में हाथापाई के बाद हुआ पथराव-रिपोर्ट ,प्रधुम्न कटियार

कानपुर(बिल्हौर) –  गुरुवार को बिल्हौर विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के नामांकन के दौरान सपा भाजपा के समर्थकों में जोरदार भिड़ंत हो गई , वही सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के दौरान सपा भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ गए जिसमे कुछ कार्यकर्ताओ के घायल होने की सूचना
व सुबह से गायब हुए सपा प्रत्याशी नीरू यादव के नामांकन ना होने पर सपा के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक गेट पर जमकर नारेबाजी की भाजपा प्रत्याशी मनोरमा कठेरिया के नामांकन के बाद सपा के रणनीतिकारों ने आनन-फानन में दूसरे कैंडिडेट प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी बनाकर नामांकन कराने की कोशिश शुरू की जिस पर भाजपा के लोगों से झड़प हो गई, जिसमें तीखी गाली गलौज के बाद नौबत मारपीट पर आ गई जिसमें पुलिस प्रशासन ने मामला शांत कराने का प्रयाश किया, दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद जीटी रोड पर शाम करीब 5:00 बजे फिर बवाल हो गया जिसमें दोनों पक्षों की ओर से  पत्थर चलाए जाने की सूचना मिली , जिसमें कई नेताओं की गाड़ियों के शीशे भी टूट जाने की सूचना मिली,  इस दौरान वीडियो बना रहे अधिवक्ता विनय गौतम ने कई लोगों पर  मारपीट,गाली-गलौज अभद्र व जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने का आरोप लगाया जबकि इधर मामले को  बिगड़ता देख भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ,बस ज्यादा बवाल बढ़ता देख  मौके पर पहुंचे स्थिति को संभालने का प्रयास करते रहे ,समाचार लिखे जाने तक एक तहरीर पुलिस को प्राप्त हो चुकी थी सूत्र

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks