एनकाउंटर में मारा गया UP-हरियाणा का इनामी बदमाश अजय कालिया

एनकाउंटर में मारा गया UP-हरियाणा का इनामी बदमाश अजय कालिया

उत्तर प्रदेश-हरियाणा की पुलिस जिस कुख्यात बदमाश अजय कालिया की तलाश कर रही थी वो नोएडा में छिपा हुआ था. वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा आया था. इसकी भनक यूपी एसटीएफ को लग गई. एसटीएफ ने नोएडा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक ललकारे जाने और सरेंडर की बात पर अजय कालिया ने फायरिंग शुरु कर दी. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में अजय को गोली लग गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अजय पर 2 लाख रुपये का इनाम था.

पुलिस का कहना है कि अजय कालिया के खिलाफ यूपी के मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और हरियाणा के पलवल-रेवाड़ी में तमाम मुकदमे दर्ज हैं. मथुरा पुलिस ने 1 लाख और अलीगढ़-हरियाणा पुलिस ने अजय कालिया पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks