महिला से मोबाइल लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को लुटे हुए मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा महिला से मोबाइल लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को लुटे हुए मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार। *घटना* वादी राजीव कुमार पुत्र रामभरोसे लाल निवासी मोहल्ला लोधी नगर बनगांव रोड थाना कोतवाली नगर एटा ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 03.07.2021 को प्रार्थी की पत्नी आगरा रोड पर पैदल सब्जी लेने जा रही थी तभी पेट्रोल पंप के पास से मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी की पत्नी से मोबाइल छीन लिया। इस सूचना पर मुअस- 590/21 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये मोबाइल की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया। दिनांक 06.07.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखविर की सूचना पर बस स्टैंड एटा से समय करीब 11:00 बजे लूटे हुए मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. किशन बाबू शर्मा पुत्र मुन्ना लाल शर्मा निवासी कटरा मोहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा। बरामदगी
    1.एक मोबाइल (लूट हुआ)
    2.एक मोटरसाईकल (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 आशीष चौधरी
    2.का0 86 रवीश कुमार
    3.हे0का0 79 श्यामवीर सिंह
    4.का0 1020 विष्णु कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks