जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर लगवाई वैक्सीन

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर लगवाई वैक्सीन

वैक्सीनेशन को लेकर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति वैक्सीन अवश्य लगवाएं

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को अपरान्ह में जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। जिलाधिकारी ने वैक्सीन लगवाने के आधा घंटे रूकने के उपरान्त कहा कि कोरोना से बचाव हेतु आज मैंने वैक्सींन ली है, यह वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई जो पूर्णतः सुरक्षित एवं कोविड संक्रमण से लड़ने में काफी हद तक प्रभावी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि आगामी समय में तीसरी लहर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें।

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु जनपद में निर्धारित स्थानों पर दो तरह की वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसमें कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन शामिल है। दोनों ही वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है, हमें चाहिए कि हम अपने आसपास के क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवकों, युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों का वैक्सीनेशन कराने में सहयोग करें। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीणजनों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों द्वारा वैक्सीनेशन कार्य में बढचढ़कर हिस्सा लिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त भ्रान्तियों को दूर कर लोगों को नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर टीकाकरण कराने हेतु जागरूक किया जाए।

टीकाकरण की दोनों डोज लगवाने वाला व्यक्ति संक्रमित हो सकता है, किन्तु उसको कोविड के मामूली लक्षण आएंगे और वह जल्दी ही आवश्यक दवाओं के सेवन मात्र से ठीक हो जाएगा। टीकाकरण कराने के बाद मृत्युदर काफी कम होती है। कोरोना से बचाव हेतु टीका जरूर लगवाएं, यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण कराने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन स्वयं करें, साथ ही अन्य लोगों को भी मास्क पहनने एवं दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु प्रेरित करें। अपने हाथों को बार बार साबुन से धोये।

इस अवसर पर सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, डा0 प्रदीप कुमार, डा0 एस0 चन्द्रा, एमओआईसी ऋषभ सक्सैना आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks