
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेंद्र सिंह राठौड़ के कुशल निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 04.07.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजेश को एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर अभियुक्त को नगला मई व उभई को जाने वाले तिराहा से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा सम्बन्धित मु0अ0स0- 100/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- राजेश पुत्र मुन्नू सिंह निवासी उभाई थाना नयागांव एटा ।
अभियुक्त राजेश का (HS 80A) आपराधिक इतिहास*
1-अ0स 77/2004 धारा 392/411 भादवि थाना सिढ़पुरा कासगंज
2-अ0स 564/2007 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना फतेहपुर सीकरी आगरा
3-अ0स 564/2007 धारा 395/397/412 भादवि थाना फतेहपुर सीकरी आगरा
4-34/2008 धारा 307 भादवि थाना शाहगंज आगरा
5-36/2008 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज आगरा
6-318/2008 धारा 3 UP गुंडा एक्ट थाना नयागांव एटा
7-100/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नयागांव एटा
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- SO श्री दिनेश सिंह
2- उप निरीक्षक श्री नवल सिंह - आरक्षी 1276 श्यामवीर सिंह