अगले पालिका चुनाव में अलीगंज नगर के अन्दर भाजपा का झंडा ब्रजेश गुप्ता के नेत्रत्व में फिर बुलंदियो की राह पर अग्रसर. ( एटा ) हांलाकि अभी आने वाले समय मे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के अंदर विधान सभा के चुनाव समपन्न कराऐ जाने की कवायद जारी है परन्तु विधान सभा चुनाव संपन्न होने के कुछ माह पश्चात प्रदेश के अन्दर होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी सरगर्मिया तेज होती नजर आ रहीं हैं ! जिला नजर की नजर जिले के सुदूरवर्ती पालिका परिषद क्षेत्र नगर अलीगंज पर पडी तो यहां के सम्मानित मतदाताओं की नब्ज टटोलने से यह तो सुनिश्चित हो गया कि अगले पालिका परिषद के चुनाव में यहां पुन: वर्तमान लोकप्रिय पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के नेत्रत्व में भाजपा का झंडा बुलंदियो की राह पर अग्रसर होता नजर आ रहा है ! यह भाजपा का भगवा ध्वज ऐसे ही परचम फहराने के लिए व्याकुल नहीं है , जिला नजर की नजर के मुताबिक पालिका क्षेत्र में तीव्रगति से चहुंओर हुऐ विकास की द्रष्टि से नगर में रहने वाला हर स्तर का नगरिक कहीं न कहीं यहां हुऐ विकास की गंगा में अपने को धन्य महसूस कर रहा है ! क्योंकि यहां के पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने बिना किसी वर्गवाद एवं भेदभाव के प्रधानमंत्री नगरीय आवास योजना के अन्तर्गत अनगिनत उन असहाय व मजलूम तबके के लोगों को जो या तो अपने प्लॉट में त्रिपाल डालकर अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहे थे या फिर कुछ ऐसे लोगों को जिनके पास रहने के लिए छप्पर व झोंपड़ी भी मयस्सर नहीं थी ! उनको योजना के माध्यम से मकान का मालिक बनाया ! इतना ही नहीं खुले बाजार विभिन्न वस्तुओं को क्रय करने के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को लघुशंका के दौरान जो परेशानियां सामने आती थी उसके लिए पिकं शौचालय एवं मूत्रालय जगह जगह बनवाकर इस गंभीर समस्या का निस्तारण करते हुए क्षेत्रिय विधायक सत्यपाल सिहं राठौर के आशीर्वाद से नगला पडाव पर रोडवेज बस स्टैंड तथा गर्मियों के मौसम में शुद्द पेयजल के लिए नगर में प्रत्येक चिन्हित किऐ गए स्थल पर इंडिया मार्का हैन्डपंप की स्थापना सहित नगर के चौराहों पर ठन्डा जल पीने के लिए चील्ड वाटर मशीने लगवाई गई तो वहीं खस्ताहाल पडे शमशानघाट का पुनरूद्दार कर उसे स्वर्गाश्रम में में तबदील कर नगर की खस्ताहाल गलियों में सी सी व इटंरलाकिग एवं नालियों का पक्का निर्माण कराकर समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास किया गया है ! नगर के अन्दर खस्ताहाल स्ट्रीटलाईट व नऐ आबादी क्षेत्र में विधुत खम्भों की स्थापना कर हर घर में प्रकाश पहुंचाने के लिए भी पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा अथक प्रयास किऐ जा रहे हैं ! कोरोनाकाल के दौरान पालिकाध्यक्ष द्वारा स्वंय सडकों पर उतरकर पालिका के कोरोना वारियर्स को साख लेकर नगर के सम्मानित लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिये प्रत्येक गली मुहल्ला मैं सेनेटाइजेशन कार्य ही नहीं करवाया गया बल्कि गरीब तबके के लोगों एवं दिहाडी मजदूरों के लिए ” कोई भूखा न रहे ” इस सोच के साथ स्वंय अपने प्रबंधन से कई महीनों तक भोजनालयों की निशुल्क व्यवस्था कर लोगो के प्यार व आशीर्वाद को प्राप्त किया गया है !