लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
–वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला:-पंकज कुमार
जसराना,
जनपद फिरोजाबाद के लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में प्राचार्य प्रोफेसर सनिल कुमार के नेतृत्व में वृक्षा रोपण किया गया।इस अवसर पर ऑक्सीजन को आवर्धित करने वाले बरगद एवं पीपल के वृक्षों को अधिकांश रूप से भी लगाया गया।तथा धार्मिक दृष्टि से पवित्र कदम्ब के वृक्ष भी लगाए गए।तथा कालेज के प्राचार्य डॉ0सनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र अर्पित कर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता पंकजकुमार एडवोकेट हाई कोर्ट ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला है।हम सबको अपने अपने नाम से एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि वो करीब 110 नीम के वृक्षो पर ग्लोय के पौधे लगा चुके हैं और ये प्रयाश उनका जीवनभर जारी रहेगा।इस अवसर पर ज्योतिष विशेषज्ञ उपाध्यय जी ने लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय के प्राचार्य जी को पांच पुस्तक भेंट की।
इस अबसर पर एटा से पधारे हिन्दूवादी नेता राष्ट्र निर्माण की कल्पना के साथ चलने बाले देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, संपादक पॉलिटिकल न्यूज़,अखिल प्रताप सिंह डायरेक्टर, इंजीनियर मनोज प्रताप सिंह, डॉ0धर्मेन्द्र भदौरिया, डॉ0हरविलास, नरसिंहपाल सिंह एडवोकेट, रामपाल सिंह यादव,प्रियांक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:-देवेन्द्र लोधी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks