जिपं अध्यक्ष चुनाव: राजीतिक दलों में बढ़ी सरगर्मियां

जिपं अध्यक्ष चुनाव: राजीतिक दलों में बढ़ी सरगर्मियां
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दलों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। यहां सपा मजबूत स्थिति में है और पार्टी की ओर से प्रत्याशी भी घोषित किया जा चुका है, लेकिन सत्ताधारी दल की ओर से प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। इस खेमे में सदस्य भी बहुत कम हैं। हालांकि जोड़-तोड़ में ताकत झोंक दी गई है। बहरहाल दोनों ही प्रमुख दल जीत के आंकड़े तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं।

मतगणना के बाद एकतरफा लग रहे अध्यक्ष पद का चुनाव अब रोचक बन रहा है। हालांकि सपा का पलड़ा बहुत भारी है। पार्टी पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उधर, परिणामों में मिली रुसवाई का दर्द कम करने के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई में सत्ताधारी दल भाजपा ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसमें निर्दलीय, सपा से बागी, प्रसपा और बसपा से जीतकर आए प्रत्याशियों पर निगाहें हैं। हालांकि इन्हें मिलाकर भी बहुमत दूर नजर आ रहा है।

जिला प्रभारी ने की बैठक
बुधवार को पार्टी कार्यालय पर एमएलसी और पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी धर्मवीर प्रजापति ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। हालांकि सार्वजनिक तौर पर इसे केवल संगठन की बैठक कहा जा रहा है, लेकिन अंदरखाने बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks