
दहेज न देने पर किया मारने का प्रयास
एटा – कस्बा निधौलीकलां निवासी संगीता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि राकेशपाल निवासी नगला डांडा थाना हसायन हाथरस सहित छह ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उत्पीड़न किया। पति, सास पर गला दबाकर मारने के प्रयास का भी आरोप है। थाना मारहरा के एक गांव खेड़ा निवासी बबली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अमित निवासी मझराऊ सहित चार ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उत्पीड़न किया