
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने किया अवागढ़ थाने का घेराव-
एटा।थाना अवागढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विगत 7 दिन पहले नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने अवागढ़ थाने का घेराव किया विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने थाना प्रभारी आवागढ़ से वार्ता की और कहा इस प्रकरण में जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर वह लव जिहाद की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही करें विहिप के का. जिला अध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू ने कहा कि उक्त प्रकरण के कारण कस्बा के हिंदू जनमानस में रोष व्याप्त है जल्द से जल्द लड़की को बरामद कर लव जिहाद के अंतर्गत अभियुक्तों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए विहिप के जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा उपरोक्त प्रकरण में और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर एक मिशाल कायम कीजाए इस मौके पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक नितिन राज तिवारी प्रखंड संयोजक सचिन दुबे, दीपक भारद्वाज, मुकेश कुमार, अरुण प्रताप, मनीष जादौन, राजा वार्ष्णेय, नितिन भारद्वाज, सनी वर्मा, अभय चौहान, शुभम, मोहित, भोला सविता, रोहित यादव, अश्वनी, कुलदीप, किशन, राजा, सत्यम, अमन, सर्वेश, गोपाल, कृष्णा आदि बजरंगी मौजूद थे।