बिहार में कोविड मृतकों की संख्या में अचानक इजाफा, लेकिन HC अभी भी असंतुष्ट, सरकार सवालों के घेरे में

बिहार में कोविड मृतकों की संख्या में अचानक इजाफा, लेकिन HC अभी भी असंतुष्ट, सरकार सवालों के घेरे में

बिहार में कोरोना से हुई मौत के आंकड़े में बड़े घालमेल का खुलासा हुआ है. इसकी आशंका बहुत पहले से लगाई जा रही थी कि यहां मौत के सही आंकड़े छुपाए जा रहे हैं और अब सरकार के रिकॉर्ड से ही इस बात पर से पर्दा उठ गया है. 24 घंटे में ही कोरोना से मृतकों का आंकड़ा 5,458 से बढ़कर सीधे 9,429 हो गया है यानी आंकड़े सीधे 73% बढ़ गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं की क्या राज्य सरकार ने मौत के आंकड़े को छिपाया. लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल और श्मशान के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जाए तो ये संख्या कहीं ज़्यादा निकलेगी.

वहीं कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों पर पटना हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से कहा है कि वह सरकारी आंकड़ों से संतुष्ट नहीं है. कोर्ट इस मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. हाईकोर्ट ने कल सुनवाई के दौरान साफ किया कि अगर कोर्ट का आदेश नहीं होता तो शायद राज्य इन लोगों की, जिनकी मौत कोरोना से हुई है, सरकारी आंकड़ों में नाम तक नहीं होता. शायद सरकार उनकी सुध तक नहीं लेती.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभी भी ये आंकड़े सटीक और सच नहीं दिखते हैं, बल्कि संदेहास्पद दिखते हैं. हालांकि सरकार की तरफ से महाधिवक्ता ने माना कि गलती हुई और इसके लिए दोषी अधिकारियों को बक्शा नहीं जायेगा. कोर्ट का कहना था कि अगर कोर्ट से निर्देश नहीं होता तो ऐसी चूक कभी उजागर नहीं होती. इस मामले की सुनवाई आज भी होगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks