
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत…
वाराणसी: शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत तो मिली. वहीं चोलापुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक पशुओं के साथ खेत में चरवाही कर रहा था.