
बिहार: स्वामी रामदेव पर IMA ने पटना में दर्ज करवाया केस, बेईमानी और छल जैसे लगाए आरोप, जांच में जुटी पुलिस..
पटना. योग गुरु स्वामी रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मंगलवार को उनपर पटना में असीपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया गया है. बताया जा रहा है कि पटना के पत्रकार नगर थाने में उनपर IPC की 317, 186, 188, 420 समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA द्वारा दर्ज करवाए गए केस की छानबीन में पटना पुलिस जुट गई है. दर्ज एफआईआर बाबा रामदेव के एक कथित वीडियो का जिक्र है जिसमें वे कह रहे हैं कि कोविड के टीके को बेकार हैं.
एफआईआर में आरोप है कि आयुष मंत्रालय ने बाबा रामदेव को कोरोनिल दवा का विज्ञापन बंद करने को कहा था. बावजूद इसके बाबा रामदेव ने कोरोनिल का प्रचार-प्रसार किया. अब भी वे उसकी बिक्री कर रहे हैं. यह भीआरोप लगाया गया है कि जब पूरा बिहार और देश कोविड के लहर ये जूझ रहा था तब बाबा रामदेव ने आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ऑक्सीजन थेरेपी, सरकार द्वारा स्वीकृत दवाओं को लेकर जानबूझकर गलत बातें कहीं. उन्होंने कोविड मरीज को इन सभी तरीकों से इलाज न करवाने की सलाह दी.