
एटा,12जून। विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शांति नगर पर किया गया बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।
वैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इतने तेज तर्रार मुख्यमंत्री है लेकिन उसके बावजूद भी कुछ जगहों पर पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने मे नाकाम सावित हो रही है दिनांक 7-6-21 को मुस्लिम समुदाय का एक युवक हिन्दू समुदाय की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया लेकिन थाना अवागढ की पुलिस आज तक लडकी को बरामद नही कर सकी।
श्री चौहान ने कहाँ कि आरोपी को गिरफ्तार कर लव जिहाद मे कार्यवाही की जाये तथा आज घटना को 6दिन हो गये फिर भी मुलजिम पुलिस की गिरफ्त से दूर अगर अव तीन दिन के अन्दर अगर लडकी बरामद नही हुई तो विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल के कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक मे,दिलीप पचौरी, प्रभात कुलश्रेष्ठ, निशा चौहान,हरीश प्रताप सिंह, अनुज दीक्षित,आदि उपस्थित थे।