अलीगढ़कांग्रेस ने #उत्तरप्रदेश में #शराबमाफियाओं को #सत्ता का #संरक्षणप्राप्त होने का आरोप लगाते हुए आज #कंपनीबाग़ स्थित #राष्ट्रपितामहात्मागांधी जी #प्रतिमा के #समक्ष #एकदिवसीय #धरने का #आयोजन किया। इस #धरने को अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के #हरियाणाप्रभारी श्री #विवेकबंसल जी, उत्तर प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, सह प्रभारी मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि ने #संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ तथा अन्य जिलों में जहरीली शराब के कारोबार और उसमें संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता के साथ प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को स्थायी सरकारी नौकरी भी दी जाये। पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब तक के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।‘‘जहरीली शराब से हुई मौतों की घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम रही है। इस धरने में अलीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित थे I
