पुलिस लाइन ग्राउंड में पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या

एटा।आज दिनांक 09.06.2021 को समय करीब प्रात: 04.00 बजे पुलिस लाइन एटा में तैनात वर्ष 2015 बैच के आरक्षी 907 पीएनओ- 152670250 सचिन कुमार पुत्र ओमकार सिंह निवासी जलालपुर करीरा थाना शिकारपुर, बुलंदशहर ने पुलिस लाइन ग्राउंड में पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, आरक्षी सचिन कल दिनांक 08.06.2021 से पुलिस लाइन से गैर हाजिर चल रहा था, जिसकी रपट नंबर 9 समय 10.19 पर गैर हाजिरी अंकित है। सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक आरक्षी अत्यधिक शराब पीने का आदी था, परिवार में पत्नी तथा ससुराल पक्ष से विवाद के चलते तनाव में था। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण तनाव में आकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks