
लखनऊ।
पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बर।
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव पूरा कराने के लिए मांगा गया अतिरिक्त समय।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 जुलाई तक चुनाव पूरा कराने का मांगा समय।
राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में दिया प्रार्थना पत्र।
कोर्ट का प्रार्थना पत्र से जुड़े मामले को जल्द सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।
एक जनहित याचिका पर निर्वाचन आयोग ने दिया प्रार्थना पत्र।
इस याचिका पर ही पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानकर आरक्षण लागू हुआ था।
इसी आदेश में कोर्ट ने 25 मई तक चुनाव पूरा कराने का आदेश दिया था।