युबक की सन्धिगत मौत

.एटा आज दिनांक 08.06.2021 को समय प्रातः करीब 9:00 बजे सूचनाकर्ता श्री रामदीन निवासी मोहल्ला कोलियान थाना अवागढ़ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर अवगत कराया गया कि उसका पुत्र अतुल उम्र करीब 24 वर्ष दिनांक 07.06.2021 को शाम करीब 6:00 बजे एटा टूंडला रोड पर स्थित अपने RO प्लांट पर गया था। उसके बाद शाम करीब 8:00 बजे सूचनाकर्ता के छोटे बेटे आलोक ने वहां जाकर देखा तो अतुल संदिग्धावस्था में बेहोशी की हालत में वहां पड़ा था, जिसको परिजनों द्वारा इलाज हेतु आगरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks