
सराहनीय कार्य यूपी-112 जनपद एटा
जनपद एटा की पीआरवी – 1952 को पीआरवी ओफ द डे चुने जाने पर एसएसपी एटा ने तैनात पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित वाक्या कुछ इस प्रकार है कि दिनांक- 03/06/2021 को थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत पीआरवी 1952 पर कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम ककहरा निवासी कालर वृजेश पुत्र राजवीर सिंह ने सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तमंचा लेकर जान से मारने के लिए उस पर हमला किया है, तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। इस सूचना पर पीआरवी अल्प समय पर घटनास्थल पर पंहुची तो उस पर तैनात कर्मियों द्वारा घटना सही पायी गयी तथा प्रतिवादी देवेन्द्र सिंह पुत्र दुर्ग सिंह निवासी ककहरा थाना को देहात को एक तमन्चा 315 वोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ पकडकर थाना कोतवाली देहात को सुपुर्द किया जिस पर अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात मु0अ0सं0- 195/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया। इस सराहनीय कार्य की आमजन तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई, साथ ही यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा पीआरवी-1952 को *"पीआरवी ओफ द डे"* चुना गया। इसी क्रम में आज दिनांक 08.06.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय एटा पर पीआरवी-1952 पर तैनात पुलिसकर्मी सब कमांडर मानवेन्द्र सिंह तथा पायलट श्री सौदान सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।