गमी से लौट रहे लोगों से भरी मैक्स गाड़ी पलटी,महिला सहित 24 घायल

गमी से लौट रहे लोगों से भरी मैक्स गाड़ी पलटी

महिलाओं सहित दो दर्जन घायल

अलीगढ़ के थाना बरला इलाके में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हाथरस जिले के कोतवाली सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा इलाके के एक गांव मोहन नगला में गमी में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी मैक्‍स गाड़ी बीच सड़क पर पलट गयी। आपको बताते चलें कि जब तेज रफ्तार मैक्स पिक अप गाड़ी जब तेज रफ्तार से सड़क पर जा रही तो अचानक सामने से आ रहे टेम्पू को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार और हाहाकार मच गया। लोग खून से लथपथ हो गए। इस दौरान गाड़ी मैक्स पिकअप गाड़ी में 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे। गाड़ी में मौजूद इन 25 लोगों में से कई की हालत बेहद ही चिंताजनक बनी हुई है तो वही 13 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने कई की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। जहां कई लोगों की हालत प्राथमिक उपचार के बाद लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट की घटना के 12 लोग उपचार के लिए सीएचसी छर्रा केंद्र पहुंचे जिनमें 9 लोगों की हालत सीरियस बनी हुई है। तीन की हालत गंभीर घायल है।गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। तो वही इस एक्सीडेंट में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।मामले में घायल रामप्रसाद में जानकारी दी, सभी लोग कोतवाली सिकंदराराऊ गांव हुसैनपुर से अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा इलाके के गांव मोहन नगला एक गमी में जा रहे थे। मैक्स गाड़ी पलट गई। जिसमें 20 से 25 लोग सवार थे। सभी लोगों के चोट लगी हैं सभी की हालत गंभीर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks