
▪️बीजेपी के दिग्गजों ने CM योगी आदित्यनाथ को नहीं दी जन्मदिन की बधाई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं दी जन्मदिन की बधाई.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई न देने को लेकर कुछ पत्रकारों ने सवाल किए कि क्या योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है?
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में बदलाव की अटकलों के बीच कल शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से बधाई न दिए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो रहा. कुछ लोगों का कहना है कि यह इस बात का स्पष्ट इशारा है कि पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), गृह मंत्री कार्यालय (HMO) और नड्डा ने ट्विटर पोस्ट करने के बजाय योगी आदित्यनाथ को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी.
बीजेपी के दिग्गज नेताओं द्वारा योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई न देने को लेकर कुछ पत्रकारों ने सवाल किए कि क्या आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है? बता दें कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव और हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की राज्य के नेताओं के साथ हुई बैठक ने इन अटकलों को और हवा दी है.