
एटा-आज जिला न्यायालय एवं दीवानी परिसर मे विश्व परियावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।
श्री न्यायाधीश मृदुलेश कुमार के कर कमलों द्वारा आज न्यायालय तथा दीवानी परिसर मे सभीअधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया तथा,न्यायाधीश ने अपने बक्तबय मे कहा कि सभी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए उनकी परवरिश कर उन्हें बड़ा करे ताकि मानव जीवन और जीव जंतुओं को स्वच्छ बातावरण मिले शुद्ध साँसों के लिये हमे पुनः पूर्व जैसी वापसी करनी होगी,इस अवसर पर न्यायालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी अपनी गरिमामय उपस्थित देकर प्रकृति के इस पर्व को मनाते हुये अधिक से अधिक पौधे लगाने के संकल्प भी लिये।