
एटा। आज दिनांक 05.06.2021 को बाग से लकड़ी लेने गयीं दो लड़कियां श्रीमती बीना उम्र 30 वर्ष तथा सुधा उम्र 20 वर्ष पुत्रीगण महेश चंद्र निवासीगण किलरमऊ थाना बागवाला एटा (जाटव) के साथ बाग मालिक के तीन लड़के धर्मेंद्र यादव 18 वर्ष, अवनीश यादव 13 वर्ष तथा ओमवीर यादव 22 वर्ष पुत्रगण सुलभ सिंह निवासीगण अचलपुर थाना बागवाला द्वारा लकड़ी तोड़ने से मना करने पर लड़कियों के साथ गाली गलौज तथा मारपीट की गई, लड़कियों द्वारा घर पहुंच कर शिकायत करने पर लड़कियों के भाई सत्यवीर 26 वर्ष, शेष कुमार 24 वर्ष तथा पिंकू 18 वर्ष पुत्रगण महेश चंद्र निवासीगण किलरमऊ थाना बागवाला एटा द्वारा बाग मालिक के घर पर उक्त घटना की शिकायत करने के दौरान हुए वाद विवाद में लड़की के भाइयों को आरोपी पक्ष के एक लड़के द्वारा 12 बोर के तमंचे से गोली मारने की घटना घटित हुई है। उक्त घटना में छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल तीनों ही लड़कों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। घायलों की हालत सामान्य है। प्रकरण में तीन नामजद लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
थाना बागवाला क्षेत्र में लकड़ियां बीनने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा दी गई वाइट